Breaking News
Home / breaking / Google पर 2019 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, जानिए

Google पर 2019 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, जानिए

जयपुर। साल 2019 में कई चीजें ऐसी हुई जिन्हे भारतीयों ने जमकर गूगल (Google) पर सर्च किया। आज हम आपको उन सभी के बारे में बताने जा रहे है। कुछ ऐसी चीजें भी भारतीयों ने गूगल पर सर्च की जिनके बारे में जानकर यकीन नहीं होगा।

Most Searched Topics on Google in 2019
भारतीयों ने सबसे ज्यादा गूगल पर Cricket World Cup सर्च किया। इसके बाद Lok Sabha Elections, Chandrayaan 2, Kabir Singh, Avengers: Endgame और Article 370 को सर्च किया गया है।

Most searched news in 2019
खबरों की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा Lok Sabha election results को सर्च किया गया। इसके बाद Chandrayaan 2, Article 370, भारत सरकार की PM Kisan Yojana और Maharashtra assembly elections को सर्च किया गया।

Most Searched Personalities in 2019
2019 में गूगल पर इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर Abhinandan Varthaman को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इनके अलावा Lata Mangeshkar, Yuvraj Singh, Anand Kumar और Vicky Kaushal भी इस लिस्ट में टॉप पर है।

Most Searched Events
साल 2019 में गूगल सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स इवेंट सर्च किये गए। इनमें Cricket World Cup, Pro Kabaddi League, Wimbledon, Copa America और Australian Open शामिल है।

Most searched What is…
भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च What is Article 370 के अलावा What is exit poll, What is a black hole, What is howdy Modi और What is e-cigarette को भी सर्च किया गया है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …