Breaking News
Home / breaking / ViDEO : कावड़ लेकर आईं महिलाएं, गुरु पूजा और भोले का अभिषेक

ViDEO : कावड़ लेकर आईं महिलाएं, गुरु पूजा और भोले का अभिषेक

न्यूज नजर डॉट कॉम

अजमेर। जोगणिया धाम पुष्कर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला श्रद्धालु तीर्थ सरोवर से जल की कावड़ लेकर पहुंचीं।

 शिव के जल अभिषेक के साथ गुरु पूजा हुई। दूरदराज से आए शिष्यों ने जोगणिया धाम संस्थापक भंवर लाल की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए।

देखें वीडियो

इससे पहले व सातु बहना धिराणिया की चल मूर्ति को रथ पर तीर्थ नगरी पुष्कर में नगर भ्रमण कराया गया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में बाघसुरी के महेन्द्र विक्रम सिंह, उनकी पत्नी मृणालिका प्रभा सिंह, इंदर सिंह चौहान, पंडित प्रकाश शास्त्री समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

जोगणिया धाम में स्थापित चन्द्रेशवर महादेव की विशेष स्तुति की गई तथा सातु बहना धिराणिया का विशेष श्रृंगार किया गया। धाम में श्रावण मास की नित्य पूजा का दौर भी शुरू हो गया है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …