Breaking News
Home / breaking / VIDEO : जगन्नाथपुरी रथयात्रा की तर्ज पर निकली अंबे माता की सवारी 

VIDEO : जगन्नाथपुरी रथयात्रा की तर्ज पर निकली अंबे माता की सवारी 

 

अजमेर। नवरात्र महोत्सव के बीच गुरुवार को बजरंगगढ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर के 35वें स्थापना दिवस पर निकली विशाल शोभायात्रा ने माता भक्तों में उत्साह भर दिया। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। हर तरफ माता के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

सुबह अम्बे माता मंदिर पर 5001 लड्डुओं का भोग लगाया साथ ही मंदिर के स्थापना दिवस पर 2100 पौंड का भव्य केक मां को अर्पित किया गया। केक पर विभिन्न देवी देवताओं की झांकी सजाई गई। अंबे माता मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के 35वें स्थापना दिवस पर दूसरी बार जगन्नाथ पुरी जी की सवारी की तर्ज पर माता रानी के नगर विहार का आयोजन शोभायात्रा के रूप में किया गया।

देखें वीडियो

शोभायात्रा अंबे माता मंदिर से दोपहर करीब दो बजे साधु संतों के आशीर्वाद के बाद गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा फव्वारा चौराहा, आगरागेट, गणेश मंदिर, नया बाजार, गोल प्याउ, चूडी बाजार, गांधी भवन, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, देहली गेट, गंज होते हुए पुन: ​मंदिर पहुंची। मार्ग जगह जगह शोभयात्रा के स्वागत में तोरण द्वार लगाए गए। माता के भक्तों ने पुष्पवर्षा की।

मंदिर कमेटी के सचिव संदीप गौड ने बताया कि शोभायात्रा में माता की सवारी के लिए विशेष रथ दिल्ली से तथा पुष्प कोलकाता से मंगवाए गए थे। शोभायात्रा के दौरान भटिंडा के मशहूर फौजी फतह पाइप बैंड ने खूब वाहवाही लूटी। गंगानगर और भीनमाल से आए ढोल वादकों ने सबका मन मोह लिया। बाडमेर के गैर नृत्य ने शोभायात्रा की शोभा बढा दी।

शोभायात्रा के पुन: मंदिर पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी की गई। शाम 7 बजे 5101 दीपकों के साथ महाआरती में हजारों लोगों ने माता का आशीर्वाद पाया।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …