Breaking News
Home / breaking / अब हर घरेलू रसोई LPG सिलेंडर पर लगेगा QR Code

अब हर घरेलू रसोई LPG सिलेंडर पर लगेगा QR Code

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस LPG सिलेंडर को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी गैस सिलेंडर में क्यूआर कोड लगाने की बात कही है। इस पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए मंत्री ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है जिसे में उन्होंने गैस में लगने वाले  क्यूआर कोड के बारे में बताया है।

World LPG Week 2022 के मौके पर हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब से हर एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगेगा। जिससे की अब गैस की चोरी को रोका जा सकता है। इतना ही नहीं इससे हर सिलेंडर को भी इससे आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
उन्होंने वीडियो में कहा कि लोग अकसर इस बात की शिकायत करते है कि उनके सिलेंडर में एक या दो किलो गैस कम रहता है, ऐसे में लोगों की यह शिकायत भी दूर हो जाएगी। बताया जा रहा है कि देश के हर गैस सिलेंडर में जल्द ही क्यू आर कोड लगाया जाएगा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को तीन महीने के भीतर इस काम को पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …