Breaking News
Home / breaking / अमिताभ ने कराई सर्जरी, अस्पताल से जल्द लौटेंगे घर

अमिताभ ने कराई सर्जरी, अस्पताल से जल्द लौटेंगे घर

मुम्बई। मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है। बताया जा रहा है कि वह 24 घंटे में घर वापस आ जाएंगे। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अमिताभ के एक दोस्त के हवाले से खबरों में बताया गया है कि उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए एक छोटा लेजर ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल 24 घंटे तक वे डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे और सोमवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट जाएंगे।
मालूम हो कि शनिवार रात करीब सवा 10 बजे अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था- मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…नहीं लिख सकता। अमिताभ के इतना लिखते ही दुनियाभर में उनके फैंस फिक्रमंद हो गए थे। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे थे।

कोरोना को हरा चुके

पिछले साल जुलाई में अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। पूरे परिवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में हफ्तों तक भर्ती रहना पड़ा था। करीब 22 दिन अस्पताल में रहने के बाद अमिताभ ने कोरोना को हरा दिया था और पूरी तरह ठीक होकर घर लौटे थे।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …