Breaking News
Home / एजुकेशन / नामदेव कौशल विकास ग्रुप : सच्ची समाजसेवा, सार्थक प्रयास

नामदेव कौशल विकास ग्रुप : सच्ची समाजसेवा, सार्थक प्रयास

group descission
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। सबसे बड़ा दान शिक्षा दान होता है और सही राह दिखाना ही सच्ची समाजसेवा। इसी उद्देश्य से नामदेव समाजबंधुओं की सेवा में जुटा है कौशल विकास गु्रप। नामदेव समाज के वॉट्स अप ग्रुप हैं जिनमें समाज विकास को लेकर आपस में सार्थक चर्चा होती रहती है। इन्हीं में एक अनूठा ग्रुप है नामदेव कौशल विकास ग्रुप जिसका उद्देश्य समाज के युवाओं को स्वरोजगार, करियर आदि क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन देना है। इस ग्रुप में रोजाना दो घंटे तक किसी विशेषज्ञ को आमंत्रित किया जाता है और सभी सदस्य उनसे सीधा संवाद करते हैं। अपनी जिज्ञासाएं शांत करते हैं…मार्गदर्शन लेते हैं। यह ग्रुप समाज में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ग्रुप हमारे समाजबंधु राजकुमार नामदेव की उत्तम और अनोखी सोच का परिणाम है।
नामदेव न्यूज डॉट कॉम ने इस संबंध में उनसे बातचीत की। नामदेव कौशल विकास ग्रुप क्या है?, इसकी कल्पना कैसे की? …और किन परिस्थिति में यह ग्रुप शुरू किया…ग्रुप के नियम व उद्देश्य क्या हैं, इन सवालों पर राजकुमार जी ने खुलकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नामदेव कौशल विकास ग्रुप है की कल्पना उनकी स्वयं की है और 1 जनवरी 2016 से वे इसे साकार करने में जुटे हैं।
रामकुमार नामदेव नगरपालिका नरसिंहपुर में योजना प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभ में वे स्वयं ही शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी समाजबंधुओं को दिया करते थे। जब इसका फायदा जरूरतमंद तक पहुंचने लगा तो लोगों का आकर्षण ग्रुप की ओर बढऩे लग कई। लोग उनसे विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लेने लगे। कई संबंधित सवाल भी आने लगे। राजकुमार जी की जिम्मेदारी थी कि वे इन सवालों के जवाब लोगों को मुहैया कराएं, इसके लिए वे सबन्धित विभाग से सम्पर्क कर समाज बंधुुओं के सवाल का जवाव लेकर ग्रुप देने लगे।
इसी बीच उन्हेंं सूझा कि क्यों ना प्रतिदिन किसी विषय के जानकार अधिकारी को आमंत्रित किया जाए जो खुद सीधे ही समाजबंधुओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासा शांत कर सके। बस, अगले ही दिन राजकुमार जी ने इस संबंध में अमल शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने पांच सदस्यीय टीम बनाई जो ग्रुप में निगरानी रखती है और सदस्यों की मांग के अनुरूप उन्हें विशेषज्ञ से रूबरू कराती है।

group descission1
ये हैं टीम में
सुरेश राठोड़ गुजरात से
धर्मेश नामदेव रायपुर से
भारत जी जबलपुर से
दीपक जी पुणे से
स्वयं रामकुमार नामदेव नरसिंहपुर से

इस प्रकार कौशल विकास ग्रुप की उपयोगिता समाज में बढ़ती गई। हजारों नामदेव बंधु इसका फायदा उठा चुके हैं। इस ग्रुप में अब तक कई विषय विशेषज्ञों की वार्ता हो चुकी है।
प्रमुख आमंत्रित अतिथि
सचिन गुप्ता, सिटी मैनेजर एनयूएलएम शहडोल
धनंजय सिंघई, सिटी मैनेजर एनयूएलएम भोपाल
किशोर राय, पत्रकार एवं युवा समाजनिष्ठ
डॉ. निजामसिंह पटेल, पशु चिकित्सक तेन्दूखेडा
आशीष राय, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ नरसिंहपुर
डॉ. जिया रहमान, मेडिट्रीना रिसर्च सेंटर प्रमुख, नागपुर
प्रशांत चौबे, स्किल एक्सपर्ट, नरसिंहपुर
एस.डी. नामदेव, पूर्व कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, रीवा
मुहिम जारी है। रोजाना नित नए विशेषज्ञ इस ग्रुप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
रोजाना 2 घंटे चर्चा
कौशल विकास ग्रुप में रोजाना रात 8 बजे से 10 बजे तक किसी मेहमान को आमंत्रित करते हैं। जब कार्यक्रम शुरू होता है तो सभी ग्रुप सदस्य ग्रुप में ऑनलाइन रहते हैं और चर्चा में भाग लेते हैं। इस बीच किसी भी सदस्य को विषय के अलावा किसी भी तरह की पोस्ट करने की मनाही होती है, ताकि वार्ता का क्रम ना टूटे। गलती से कोई चुटकुला या कुछ और पोस्ट कर देता है तो उस सदस्य को तत्काल ग्रुप से रिमूव कर दिया जाता है और चर्चा खत्म होने के बाद उसे फिर से एड कर लिया जाता है।
आप यह कर सकते हैं
राजकुमार जी ने बताया कि इस ग्रुप में होने वाली चर्चा का लाभ पूरे देश में समाजबंधुओं तक पहुंच सकता है। इसके लिए गु्रप सदस्य अपने-अपने शहर में ग्रुप बनाएं और इस ग्रुप की लाभप्रद चर्चा को अपने उस ग्रुप में शेयर करें तो कड़ी से कड़ी जुड़ती जाएगी और पूरा समाज लाभान्वित हो सकेगा। धीरे-धीरे सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचने लगेगी। साथ ही समाजबंधुओं में कौशल ज्ञान का विकास होगा।

(नामदेव कौशल विकास गु्रप से जुडऩे के लिए राजकुमार नामदेव के मोबाइल नंबर 919407846156 पर संपर्क किया जा सकता है)

Check Also

शारीरिक संबंध बनाने से महिला ने मना किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत जमुनिया टोला में 13 मार्च को वार्ड क्रमांक 5 में किराए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *