Breaking News
Home / इनसे मिलिए / राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

 vasundhra-raje

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की बीच हुई लंबी मंत्रणा के बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो मंत्रिपद की दौड़ में चल रहे नेताओं के नाम भी जारी हो गए हैं।

add kamal

हालांकि इस बारे में अभी तक संगठन और सरकार की तरफ से कोई संकेत नहीं मिले है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर के दौरे पर हैं तथा वहां उनसे परनामी के साथ ही वी.सतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर गहन मंथन किया है।

इसमें वी.सतीश लगातार केन्द्रीय नेतृत्व से संपर्क बनाए हुए हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झण्डी दे दी है।

इस दौरान भाजपा नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के बाद ही मंत्रिमंडल में विस्तार करेंगी किन्तु उससे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा दे सकती है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए वर्तमान मंत्रियों में से कुछ चेहरों का हटाया जाने की भी चर्चा है।

इसके साथ ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के प्रयास भी किए जाएंगे। अभी मंत्रिमंडल में जयपुर, अजमेर और नागौर के साथ उदयपुर संभाग का वर्चस्व है। ऐसे में अन्य जिलों व समाजों के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हटाए जाने वाले मंत्रियों की सूची तैयार कर ही है साथ ही नए संभावित मंत्रियों को भी तैयार रहने के लिए कह दिया है।

Check Also

आसमान में तारों जैसे सभी लोग मिल जुलकर  जगमगाएं

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठ दिवसीय बैठक में कई निर्णय सिरोही। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के …