Breaking News
Home / breaking / गोंद के लड्डू खाने के फायदे जानिए, सर्दियों में बनाइए सेहत

गोंद के लड्डू खाने के फायदे जानिए, सर्दियों में बनाइए सेहत

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में गरिष्ठ भोजन भी आसानी से पच जाता है। सेहत बनाने का यह सबसे अच्छा मौसम है। सर्दियों में कुछ विशेष खुराक आपको सालभर ताकत देती है। इसमें सबसे पहले गोंद के लड्डू का नाम लिया जाता है। आइये जानते हैं गोंद के लड्डू के फायदे।

गोंद एक प्राकृतिक पदार्थ होता है जो पेड़ के तने से निकलता है। यह पदार्थ स्वादरहित, रंगहीन ,और चिपचिपा और पानी में घुलनशील होता है। इस शीतल पदार्थ में कई औषधीय गुण होते हैं और इसी पदार्थ हो हम गोंद कहते है। इसे मावे और घी में मिलाकर लडडू बनाए जाते हैं। ये लडडू शरीर को गरम रखते और एनर्जी प्रदान करते हैं।

गोंद के लड्डू के फायदे

– ठण्ड के मौसम में ये लड्डू शरीर में अंदरूनी गर्मी पैदा करते है और शरीर के तापमान को गिरने नहीं देते।

-ठण्ड के मौसम में ये हमें सीजनल वायरस से बचाते है ये शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है जिससे हमारा शरीर वायरस से लड़ने के काबिल होता है।

-इनसे कैल्शियम कि मात्रा भी प्रचुर मात्रा में होती है जिससे हड्डियों के टिश्यू बनाने में भी मदद करता है।

-अगर आप weight लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते है तो ये शरीर के muscle बनाने में भी मदद करता है और इसमें प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है।

-इसमें फाइबर , फैट और कैलोरी बहुत होती है इसलिए ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है।

-अगर बुजुर्गो को जोड़ो और कमरदर्द का प्रॉब्लम हो तो ये उसमे भी रामबाण कि तरह उपयोग होता है।

-इससे शरीर में चुस्ती फुर्ती और स्टेमिना में काफी वृद्धि होती है।

कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए 

गोंद का एक लडडू 200 से 250 कैलोरी का होता है। अगर आप सुबह नाश्ते में 1 या 2 लडडू का सेवन करते हैं तो यह दिन भर आपको गरम रखेगा और आपको स्वस्थ रखेगा मगर आप ज्यादा लडडू का सेवन करेंगे तो आप को कब्ज और दस्त की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए अगर आप ज्यादा लडडू का सेवन करते हैं तो पानी का सेवन भी करे और करीब दो से तीन लीटर पानी दिन में पिए।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …