Breaking News
Home / breaking / घर का तापमान कम कर सकते हैं आप, जानें तरीका

घर का तापमान कम कर सकते हैं आप, जानें तरीका

home heat

नई दिल्ली। नासा ने पृथ्वी का तापमान करने का सीधा सरल तरीका सुझाया है। भारत में कई लोग इस तरीके को अपनाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर वह तरीका क्या है जो आपको इस भीषण गर्मी से राहत दिला सके।

add kamal

हम आपको बताते हैं बिल्कुल सीधा सरल और किफायती तरीका। आप सफेद चूना कली से अपने घर की छत पोत लीजिए। हो सके तो उसमें थोड़ी सफेद सीमेंट भी मिला लीजिए। इससे चूना कली आसानी से नहीं छूटेगी।

keva bio energy card-1

छत सफेद होने से वह सूर्य की किरणों को ग्रहण करने की बजाय परावर्तित कर देगी। इससे छत कम तपेगी और भीतर कमरे के तापमान में आश्चर्यजनक तरीके से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी।

इसलिए तपते हैं हमारे घर

सीमेंट और कंक्रीट से बने घरों की पक्की छतें सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में रहती हैं। गर्मी में दिनभर ये छतें ऊष्मा ग्रहण करती रहती हैं। इससे भीतर कमरे भट्टी की तरह तपने लगते हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि छतों पर सफेद पेंट या चूनायुक्त सफेद सीमेंट का लेप लगाकर इसके प्रभाव में 70 से 80 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है। सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम करता है। चूंकि घर का तापमान कम होगा तो बिजली खपत भी कम होगी। वातावरण में कार्बन गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी।  सबसे ज्यादा फायदा ग्लोबल वार्मिंग पर पड़ेगा। धरती का तापमान कम होने से पृथ्वी हीट आइलैंड बनने से रुकेगी।

विशेष पेंट भी उपलब्ध

विभिन्न पेंट कंपनियों ने समर स्पेशल पेंट भी बाजार में उतार दिए हैं। स्पेशल इफेक्ट और खूबियों वाले इन पेंट्स को लेकर कंपनियों के कई दावे हैं। उनका कहना है कि ये पेंट इस्तेमाल करने से 3 से 4 साल तक दोबारा पेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां तक कि बारिश में भी यह पेंट खराब नहीं होता है।
अलबत्ता यह पेंट महंगा पड़ता है। सबसे किफायती तरीका तो सफेद चूना कली का लेप ही है। जानकारों के मुताबिक 2 हजार वर्गफीट की छत को सफेद रंग से पोतने के लिए लगभग 40 किलो चूना और 10 किलो सफेद सीमेंट काफी है।

Check Also

बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया…फिर

कन्नौज। जिले में बहू को उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया …