Breaking News
Home / breaking / अफगानिस्तानी महिला को दोस्तों ने पीटा, हाईवे के पास कार से फेंका

अफगानिस्तानी महिला को दोस्तों ने पीटा, हाईवे के पास कार से फेंका

सिवाया। अफगानिस्तान की महिला के साथ उनके ही दोस्तों ने मारपीट की और हाईवे पर सिवाया टोल के पास कार से नीचे फेंक दिया। घायल महिला ने इस बात की सूचना टोल पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को दी। इसके बाद आरोपियों का पीछा किया गया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। आरोपियों के खिलाफ अफगानी महिला ने तहरीर दी है, पुलिस छानबीन में लगी है।

अफगानिस्तान निवासी शैलवा (40) नई दिल्ली में एक आश्रम में रहती है। दो दिन पूर्व अपने अफगानिस्तान निवासी दोस्तों सदीक, मोहम्मद मुल्ला, मुस्तवाद, तबसम के साथ वह कार से ऋषिकेश घूमने गई थी।

बीती रात सभी लोग वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास महिला की अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे सिवाया टोल प्लाजा के पास कार से फेंक दिया और फरार हो गए। बदहवाश महिला को सड़क पर दौड़ते देख टोल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस मोबाइल ने आरोपियों की कार का पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आए। दूसरी ओर थाना पुलिस भी विदेशी महिला से मारपीट की जानकारी पर मौके पर पहुंच गई। महिला ने दौराला थाने पर आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पीड़ित विदेशी महिला को रात को ही पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में पुलिस के पास छुड़वा दिया।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …