Breaking News
Home / breaking / अब दिल्ली में पुलिस वाले की पत्नी की चोटी कटी, अफवाहों का साया गहराया

अब दिल्ली में पुलिस वाले की पत्नी की चोटी कटी, अफवाहों का साया गहराया

 

नई दिल्ली। अफवाहों के पैर नहीं होते लेकिन वह ट्रेन से भी तेज भागती है, जम्बो जेट से भी ज्यादा तेजी से उड़ती है। इन दिनों देशभर में महिलाओं की चोटी काट ले जाने के मामले चौंका रहे हैं। इस बार तो दिल्ली में एक पुलिस वाले की पत्नी की ही चोटी कट गई।

 

दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर जय नारायण शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर में खाना खा रहे थे। इसके बाद वह कमरे में पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी 55 वर्षीय अनिता बेड से नीचे गिरी हुई हैं और पास में उनके कटे बाल पड़े हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र अपने कमरे में सो रहा था। जय नारायण ने अपने बेटे और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अनिता को अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद अनिता ने दावा किया कि अचानक उनके सिर में तेज दर्द उठा और अपने पास किसी महिला के साये को महसूस किया। फिर वह अचानक बेहोश हो गईं।

दो दिन पहले किया था पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने एक अन्य मामले में दो दिन पहले ही खुलासा किया था कि ये घटनाएं किसी की शरारत और मनोवैज्ञानिक है। लेकिन अब पुलिस वाले के घर में भी ऐसी ही वारदात होने से पुलिस हैरान है।

यह भी पढ़ें

 

दिल्ली में भी तीन महिलाओं के बाल रहस्यमय तरीके से कटने की अफवाह से हड़कम्प

सोती महिलाओं की चोटी काटने की शरारत, यह सच आया सामने

यहां सभी अपने घरों पर लगा रहे हैं मेहंदी-सिंदूर के हाथ की छाप, जानिए क्यों ?

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …