Breaking News
Home / breaking / अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर चली राहुल गांधी के साथ, कश्मीर में भी हाफ टीशर्ट

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर चली राहुल गांधी के साथ, कश्मीर में भी हाफ टीशर्ट

 

नगरोटा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नगरोटा के सितनी बाइपास से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर भी नजर आईं। इस दौरान उर्मिला मांतोड़कर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ यात्रा में चलती नजर आईं। जम्मू कश्मीर में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे, लेकिन राहुल गांधी यहां भी हाफ टी शर्ट पहनकर यात्रा करते नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उर्मिला ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे वह कहती हैं कि कंपकपाती ठंड में जम्मू से आपसे बात कर रही हूं। अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी के साथ मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही हूं।
एक व्यक्ति, एक पार्टी, कुछ चंद लोगों के साथ कहीं बड़े जज्बे के साथ यह यात्रा बढ़ी। यह जज्बा इस यात्रा के साथ बढ़ा है। इस जज्बे का नाम है भारतीयता। इसमे बहुत सारा प्यार, त्याग, विश्वास, भाईचारा और सद्भवना है। यह भारतीयता हम सबको जोड़कर रखती है। कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि दुनिया प्यार-सद्भावना पर चलती है, डर पर नहीं। मेरे लिए इस यात्रा का मूल्य राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक है।

जम्मू कश्मीर की बहू

बहुत कम लोगों को शायद यह पता होगा कि उर्मिला मांतोड़कर जम्मू कश्मीर की बहू भी हैं। उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है। उर्मिला ने मोहसिन के साथ 3 मार्च 2016 में शादी की थी। मोहसिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर उर्मिला के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …