Breaking News
Home / breaking / कंधे पर ढोनी पड़ी बेटे की लाश, कब थमेगा यह सिलसिला

कंधे पर ढोनी पड़ी बेटे की लाश, कब थमेगा यह सिलसिला

add kamal
इटावा। उड़ीसा कालाहांडी के दाना मांझी की कहानी देश के हर राज्य में आए दिन दोहराई जा रही है। केवल जमीन बदलती है, सरकार बदलती है, मगर कंधे वही रहते हैं। इस बार भी एक कंधे को अपने की लाश ढोनी पड़ी। कहने को सरकारों के पास हजारों-सैकड़ों एम्बुलेंस होती हैं मगर किसी गरीब के काम नहीं आती, खासकर तब जब उसे अपनों की लाश ले जानी पड़ती हो।

इस बार उत्तर प्रदेश में एक पिता को अपने बेटे की लाश कंधे पर ढोनी पड़ी। डॉक्टरों ने उसे भी एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराई। यह मामला सोशल मीडिया पर उछला को जनता की नजर में आया।

LASHLASH1
दरअसल इटावा में सोमवार को उदयवीर सिंह नामक व्यक्ति अपने बीमार बेटे पुष्पेंद्र (15) को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लेकर आया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और लाश ले जाने को कहा।

उदयवीर ने एम्बुलेंस मांगी तो उसे बताया गया कि लाश ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दी जाती। वह बाहर से निजी एम्बुलेंस हायर कर ले जाए। गरीब उदयवीर की जेब में इतने पैसे नहीं थे कि एम्बुलेंस ले पाता।

उसने किशोरवय बेटे की लाश कंधे पर उठाई और रोते हुए घर की ओर चल दिया। रास्ते में लोगों ने यह देखा तो उसके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।

keva bio energy card-1
वही रटारटाया जवाब

जब मीडिया ने इस संबंध में इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव से बात की तो उन्होंने रटारटाया जवाब दिया कि उसी समय सड़क हादसे में घायल कई लोग अस्पताल में आ गए थे। शायद इसी वजह से उदयवीर को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई हो। संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

नामदेव बंधु की मौत, नाबालिग बेटे को कंधे पर ले जाना पड़ा शव

goo.gl/6Fqvx1

कंधे पर ढोई पत्नी की लाश…सरकार फिर भी नहीं चेती
goo.gl/HMpsq4

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …