Breaking News
Home / breaking / किशोरी को दोस्ती पड़ी भारी, मस्ती-मस्ती में गैंग रेप की शिकार

किशोरी को दोस्ती पड़ी भारी, मस्ती-मस्ती में गैंग रेप की शिकार


नई दिल्ली। एक किशोरी आधुनिकता की रौ में ऐसी बही कि अपना सब-कुछ गंवा बैठी। हंसी-मजाक और मस्ती करते-करते उसके ही दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार का शिकार बना दिया। जिंद निवासी पीडि़ता ने अब पुलिस की मदद ली है।
किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म तथा अश्लील हरकत करने पर महिला थाने में 2 नामजद सहित 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मंगोलपुरी निवासी किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले जींद में किराए का मकान लेकर रहती थी। इस दौरान उसका सम्पर्क राजू से हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। वे दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। कुछ दिन बाद राजू का दोस्त अनिल भी उससे फोन पर बात करने लगा। इसके बाद वह दिल्ली लौट गई।
गत 6 सितम्बर को वह किसी काम से जींद आई थी। उसी दौरान राजू व अनिल ने उसे अपने पास बुला लिया। इस दौरान अनिल व 2 अन्य युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा राजू व 2 अन्य ने अश्लील हरकतें की। अपना सब-कुछ लुटाकर वह दिल्ली लौटी और पुलिस में रिपोर्ट दे दी। दिल्ली महिला पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर जिंद भिजवा दी है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …