Breaking News
Home / देश दुनिया / कीर्ति आजाद को आज तक की मोहलत, देना होगा जवाब

कीर्ति आजाद को आज तक की मोहलत, देना होगा जवाब

kirti azad
पटना। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पार्टी के दूसरे ‘बिहारी शत्रु’ यानी सांसद कीर्ति आजाद के पास पार्टी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत है। उन्हें आज ही जवाब देना होगा।

दरभंगा से तीन बार चुने गए सांसद और भाजपा नेता कीर्ति आजाद को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कीर्ति आजाद को भाजपा ने पहले तो पार्टी से सस्पेंड किया था। साल के आखिरी दिन गुरुवार को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि आपको क्यों न पार्टी से बाहर किया जाए? कीर्ति को शुक्रवार तक इस नोटिस का जवाब देना है।
मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जेटली पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कीर्ति ने केजरीवाल के सुर में सुर मिलाया। इसी तरह शत्रुघ्न सिन्हा भी भाजपा को आईना दिखाते रहे हैं।

Check Also

कंगना की तस्वीर पर लिखा- क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को BJP ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *