Breaking News
Home / breaking / केजरीवाल की ट्वीटर पर खिंचाई, लोग मार रहे ताने

केजरीवाल की ट्वीटर पर खिंचाई, लोग मार रहे ताने

kejariwal6

नई दिल्ली। भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का सबू मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार कोई सवाल नहीं उठाया, बल्कि भारतीय सेना को सलाम किया।

उनका यह कदम भी कई लोगों को प्री प्लान्ड नजर आया और वे ट्वीटर पर केजरीवाल की खिंचाई करने से बाज नहीं आए। उन्होंने केजरीवाल से पूछा, सर जी अब सबूत नहीं मांगोगे क्या?

सितम्बर 2016 में भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। केन्द्र की मोदी सरकार ने इसका खुलासा कर देशभर से दाद पाई। तब केजरीवाल ने सवाल उठाते कहा था कि मोदी सरकार को इसका सबूत देना चाहिए कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई भी या नहीं। इस पर उन्हें कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

noushera
तीन दिन पहले भारतीय सेना ने नौशेरा में पाकिस्तानी चौकियों पर किए गए हमले का वीडियो जारी किया। इस पर भी देशवासियों ने मोदी सरकार की पीठ थपथपाई। पिछली बार दूध के जले केजरीवाल ने इस बार सावधानी बरतते हुए सेना की हौसला अफजाई की और सलाम किया। उनके इस कदम से लोगों को घोर आश्चर्य हुआ।

add kamal
लोग ट्वीटर पर केजरीवाल को जमकर ताने मार रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार सबूत नहीं मांगेंगे क्या? सर्जिकल स्ट्राइक के तो सबूत मांग रहे थे। आज बिना सबूत ही सेना को बधाई देने लगे। बड़ी जल्दी अक्ल ठिकाने आ गई लगती है।

keva bio energy card-1

Check Also

पत्नी को छोड़ साली के संग रचा ली शादी, घर वाले हैरान

आगरा। पुलिस के पास परिवार विवाद के हैरान करने वाले मामले सामने आए। किसी ने …