Breaking News
Home / breaking / क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ भाभी ने लगाया संगीन आरोप

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ भाभी ने लगाया संगीन आरोप

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हुए युवराज अब घरेलू हिंसा के आरोप में फंस गए हैं।

 युवराज के खिलाफ उनके छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा (शर्मा) ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। आकांक्षा ने अपने पति जोरावर सिंह, सास शबनम सिंह और जेठ युवराज के खिलाफ भी शिकायत की है।

आकांक्षा की वकील स्वाति ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले दिनों युवराज की मां शबनम सिंह ने आकांक्षा के खिलाफ गहनों की रिकवरी के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद अब आकांक्षा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है।

युवराज सिंह के इस मामले में शामिल होने को लेकर वकील स्वाति ने कहा कि, ‘घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा से नहीं है। इसका मतलब मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से है, जिसमें युवराज भी बराबर के भागीदार हैं। जब जोरावर और उनकी मां, आकांक्षा पर यह अत्याचार कर रहे थे तब युवराज मूक दर्शक बने रहे इसलिए वह भी इस सब के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं।’

मालूम हो कि आकांक्षा का लंबे समय से अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी वह लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …