Breaking News
Home / देश दुनिया / गुरु माता की हत्या मानवता के प्रति जघन्य अपराध: भैय्याजी

गुरु माता की हत्या मानवता के प्रति जघन्य अपराध: भैय्याजी

bhaiyaji joshi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह सुरेश सदाशिव (भैय्याजी) जोशी ने गुरु माता चंद कौर (धर्मपत्नी स्वर्गीय सतगुरु जगजीत सिंह जी) की हत्या को मानवता के प्रति जघन्य अपराध बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए सरकार से मांग की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह भैय्याजी जोशी ने बुधवार को कहा कि नामधारी संप्रदाय के पूर्व प्रमुख सतगुरु जगजीत सिंह जी की धर्मपत्नी एवं वर्तमान प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी की ताई गुरु माता जी हमेशा सतगुरु जगजीत सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगतों की सेवा में तथा आध्यात्मिक पाठ-पढ़ाने में लगी रहती थी। विशेष तौर पर संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था तो माता जी खुद ही देखा करती थी।
सतगुरु जगजीत सिंह जी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विशेष कृपादृष्टि रही है इस कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समय-समय पर गुरु माता चंद कौर जी का स्नेह हमेशा मिलता रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता है और समाज को शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता है।

Check Also

कंगना की तस्वीर पर लिखा- क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को BJP ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *