Breaking News
Home / देश दुनिया / चलती ट्रेन से दो महिलाओं को धक्का देकर गिराया

चलती ट्रेन से दो महिलाओं को धक्का देकर गिराया

track1
बेतिया। पश्चिम चंपारण में बेतिया रेलवे स्टेशन के समीप  चलती ट्रेन से दो महिलाओं को अज्ञात लोगों द्वारा धक्का देकर गिरा दिए जाने से उनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं ममता मिश्रा और श्वेता वर्मा को अज्ञात व्यक्तियों ने धक्का देकर नरकटियागंज-हाजीपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरा दिया। श्वेता शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ममता मिश्रा एक सरकारी अस्पताल में जीवन से संघर्ष कर रही है। इस घटना के पीछे की मंशा तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं के मोबाइल बरामद हुए हैं और उन्होंने अंतिम कॉल जिन दो व्यक्तियों को किया था, उनसे यह जानने के लिए संपर्क किया जा रहा है कि दरअसल हुआ क्या था। दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद की निवासी थीं।

Check Also

CM खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, नायब सैनी नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *