Breaking News
Home / breaking / चुनाव में हार के बाद शिवराज, रमन, वसुंधरा को बनाया भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

चुनाव में हार के बाद शिवराज, रमन, वसुंधरा को बनाया भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भाजपा अध्यक्ष शाह ने तीनों नेताओं को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है और यह नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। तीनों राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता खोनी पड़ी थी।

Check Also

2 लड़कों ने होटल में बुलाई 3 कॉलगर्ल,  रंगरेलियां मनाकर बुरे फंसे

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवतियों ने होटल में युवकों के साथ रंगरलियां मनाईं। …