Breaking News
Home / breaking / जगह-जगह प्री मानसून की बारिश होने से मौसम ठंडा

जगह-जगह प्री मानसून की बारिश होने से मौसम ठंडा


नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। अगले सप्ताह कई जगह तेज बारिश होगी। इधर, सोमवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दी। ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज तूफान और आंधी आई। केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

राजस्थान में आज ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश होने के कारण पारा 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर और भद्रा में दो सेमी, बीकानेर, पद्मपुर, संगरीया, पीलीबांगा, तारनगर आदि जगहों पर एक सेमी बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घण्टों में पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम गिरने का अनुमान है।

 

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश के अनुसार मानसून ‘सक्रिय चरण’ में है और यह उत्तर कर्नाटक के बीजापुर जिले के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई, महाबलेश्वर और कोंकण क्षेत्र के कई हिस्सों तक पहुंच गया है।

 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र भी बना है और यह मानसून को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ले जाएगा। इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …