Breaking News
Home / breaking / जवानों ने कश्मीरी प्रेग्नेंट महिला को बर्फ में कंधे पर लाद पहुंचाया अस्पताल

जवानों ने कश्मीरी प्रेग्नेंट महिला को बर्फ में कंधे पर लाद पहुंचाया अस्पताल

 

श्रीनगर। सोशल मीडिया पर कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें भारतीय जवानों का एक नया वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक गर्भवती महिला को अपने कंधे पर लाद कर अस्पताल लेकर गए हैं।

इतनी बर्फबारी और ठंडी में जवानों का आम लोगों के लिए यह सेवा देख सभी उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद उसका इलाज हुआ और उसने एक लड़के को जन्म दिया।
इस वीडियों को सेना द्वारा हाल में  ट्विटर पर शेयर किया गया था जिसमें उन्होंने लिखा, कैसे जवानों ने एक गर्भवति महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में पहुंचाया था।

ट्वीट में कहा गया कि एक संकटपूर्ण कॉल के जवाब में चिनार कोर की एक टीम ने भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से निकाला और उसे प्रसव के लिए शोपियां, जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग जवानों के इस जज्बे की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …