Breaking News
Home / देश दुनिया / जेएनयू विवाद पर छलका भारतीय पहलवान योगेश्वर का दर्द

जेएनयू विवाद पर छलका भारतीय पहलवान योगेश्वर का दर्द

yogeshwar dutt
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुए देशद्रोह के मामले पर अपनी नाराजगी जताई।

पहलवान योगेश्वर ने एक कविता जारी कर जेएनयू में हुई देशविरोधी नारेबाजी पर अफ़सोस जताया और संसद हमले के दोषी अफजल गुरू का समर्थन करने वालों को आड़े हाथों लिया।

अपने ट्विट अकाउंट पर कविता पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि सेना के जवान किन लोगों के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं और किन लोगों के गर्व के लिए खिलाड़ी दिन-रात पसीना बहा रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह से जेएनयू में यह विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में ही दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया है।

Check Also

युवती के साथ 10 युवकों ने किया दुष्कर्म, शादी के बाद भी पीछे पड़े रहे

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *