Breaking News
Home / breaking / डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद में बोले -लव यू इंडिया

डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद में बोले -लव यू इंडिया

 

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रम्प को गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ हैं। ट्रम्प ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्वागत भाषण देकर डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ट्रम्प बोले कि भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। मैंने और मेलानिया ने आज महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया, जहां पर गांधी ने नमक आंदोलन की शुरुआत की। आज हम ताजमहल भी जाएंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कल मैं पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करूंगा, जिसमें हम कई डील पर बात करेंगे। भारत और अमेरिका डिफेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, हम भारत को जल्द ही सबसे अत्याधुनिक हथियार देंगे। अमेरिका-भारत दोनों एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका लड़ाई लड़ रहा है। ट्रम्प ने लव यू इंडिया कहकर अपना भारत प्रेम दर्शाया।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आकर ट्रम्प ने खेल से जुड़े हर शख्स की हौसला अफजाई की है। हमारे 130 करोड़ देशवासी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। मोदी ने इंडिया यूएसए फ्रेंडशिप लॉन्ग लिव के नारे लगवाए।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …