Breaking News
Home / breaking / तलाकशुदा महिला पर गंदी नजर रखने वाले ने रची इतनी बड़ी साजिश

तलाकशुदा महिला पर गंदी नजर रखने वाले ने रची इतनी बड़ी साजिश

 
लुधियाना। एक तलाकशुदा महिला पर गंदी नजर रखने वाले शख्स ने इतनी बड़ी साजिश रच दी कि किसी को भी सुनकर यकीन नहीं होगा। उक्त शख्स ने  गर्भपात के जाली कागजात तैयार कर युवती को बदनाम करने की साजिश रची। फिलहाल थाना थाना डिवीजनं. 5 की पुलिस ने  एक आरोपी और उसके डाक्टर साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह व डाक्टर निर्मल सिंह मुंडियां कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित युवती के भाई जसपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पीड़ित जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की पहली शादी अमृतसर में हुई है।
शादी के बाद ससुराल पक्ष के साथ विवाद हुआ। आरोपी जसपाल सिंह उनका पड़ोसी था जो कि मदद करने के बहाने उनके नजदीक आया। उन्हें जरा भी शक नही हुआ कि जसपाल उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था, उसकी बहन का तलाक हो गया।

2019 में आरोपी ने उसकी बहन को गुमराह कर उसका शारीरिक शोषण किया जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी है परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उलटा आरोपी जसपाल ने साजिश रचते हुए उसकी बहन की ओर से गर्भपात करवाने के जाली कागजात पेश कर उन्हें बदनाम किया है जिसके बाद उन्होंने जसपाल ओर उसके गैंग के खिलाफ इलाका पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित जसपाल सिंह का आरोप है कि आरोपियों का गैंग बना हुआ है जो कि भोले-भाले लोगों को साजिश के तहत शिकार बनाते हैं। जांच अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चधिकारियों की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है,जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …