Breaking News
Home / breaking / तीन महिलाओं ने लड़के को नशीला इंजेक्शन लगा किया रेप

तीन महिलाओं ने लड़के को नशीला इंजेक्शन लगा किया रेप

Demo pick

केन्या। महिलाओं से लेकर बच्चियों तक से रेप की वारदातें आए सामने आ रही हैं, लेकिन यहां मामला दूसरा है।

दक्षिण अफ्रीका में तीन महिलाओं ने मिलकर एक लड़के के साथ बालात्कार कर दिया। पुलिस अब उन तीनों रेपिस्ट की तलाश में जुटी है।

प्रिटोरिया के रहने वाले लड़के ने रास्ते से एक 15 सीटर शेयर्ड टैक्सी ली। उसमें पहले से ही 3 महिलाएं सवार थीं। जैसे ही लड़का टैक्सी में बैठा तो थोड़ी देर बाद टैक्सी ने रास्ता बदल लिया।

इसके बाद तीनों महिलाओं ने लड़के को आगे की सीट पर जाकर बैठने को कहा। जैसे ही लड़का आगे बैठा महिलाओं ने उसे धोखे से नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।

लड़के ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह होश में आया तो उसने खुद को एक बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा पाया। पीड़ित लड़के का आरोप है कि उन तीनों महिलाओं ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। मन भरने के बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में एक मैदान में फेंककर चली गईं।

अनोखा चलन

खास बात यह भी है कि डरबन में भी पिछले साल एक युवक के रेप के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। साउथ अफ्रीका में हर साल करीब 5 लाख रेप की  घटनाएं घटती हैं। इन रेप के मामलों में 20 प्रतिशत पीड़ित तो खुद पुरुष ही हैं।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …