Breaking News
Home / breaking / दांत दिखाने गई छात्रा से छेड़खानी का आरोप, परिजन का हंगामा

दांत दिखाने गई छात्रा से छेड़खानी का आरोप, परिजन का हंगामा

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक छात्रा ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला तब सामने आया जब वो दांत का इलाज कराने डेंटल क्लिनिक पहुंची थी। आरोप है कि छात्रा जब डॉक्टर के चेंबर में इलाज के लिए गई थी तभी उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा को पहले लगा कि डॉक्टर जांच कर रहा, हालांकि, जब उसे कुछ अजीब लगा तो तुरंत ही शोर मचा दिया। शोर-शराबा होते ही लड़की की मां बाहर से दौड़ी-दौड़ी चेंबर में आई और उसे अपने साथ ले गई।
इधर, डेंटल क्लिनिक में छेड़खानी की सूचना के बाद छात्रा के परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। इस बीच डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर स्थित मालती डेंटल क्लिनिक का है।
छात्रा के परिजनों ने इलाज के दौरान छेड़खानी करने की एफआईआर महिला थाना में दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता की पिता ने बताया कि मेरी बेटी करीब 3 बजे दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल में गई थी। इलाज के दौरान मेरी बेटी रोने लगी। जब मेरी पत्नी ने अंदर जाकर बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे गलत तरीके से टच किया।
इधर, मामले की सूचना पर छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मुद्दे पर हंगामा बढ़ा तो आरोपी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने हमसे माफी मांगनी शुरू कर दी। वो पैर पर लटककर गलती मानने लगा। इसी बीच अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। तभी मौका देखकर आरोपी डॉ. राजीव कुमार सिंह छात्रा के इलाज का पर्चा एक्सरे आदि लेकर भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने बताया पीड़ित बच्ची के परिजनों का पहले से इलाज कर रहे हैं। काफी फीस बकाया होने के बाद जब उसकी मांग की गई तो ऐसा गलत आरोप लगाया गया है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …