Breaking News
Home / breaking / दामाद ने ससुराल वालों से तंग आकर छत से लगाई छलांग

दामाद ने ससुराल वालों से तंग आकर छत से लगाई छलांग

 

यमुनानगर : ससुराल पक्ष से व्यक्ति ने तंग आकर अपनी जान गवा दी। यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए है। वहीं शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए हैं। उसे बच्चों से भी नहीं मिलने देते थे। राकेश इतना परेशान हो गया था कि उसने छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हमारी मांग है कि इसे प्रताड़ित करने वाली उसकी पत्नी और उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्हीं की वजह से ही उसने यह कदम उठाया है।

मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपित पत्नी व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चमरोडी निवासी राकेश कुमार की करीब आठ साल पहले ताजकपुर निवासी मीनू के साथ हुई थी। शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। इस बीच राकेश व मीनू के बीच विवाद होने लगे। कई बार मीनू घर छोड़कर चली गई थी। बाद में उसे पंचायती तौर पर समझा कर लेकर आए।
इसके बावजूद मीनू व उसके मायके वाले राकेश के साथ अभद्रता करते थे। करीब दो साल पहले मीनू को उसके मायके वाले अपने घर ले गए थे। दोनों बच्चों को भी वह साथ लेकर चले गए थे। अब मीनू की ओर से महिला थाना में भी राकेश के खिलाफ शिकायत दे दी थी। जिस वजह से वह परेशान था। इसी परेशानी में वह 14 जनवरी को वह छत से कूद गया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। वीरवार यानि आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …