Breaking News
Home / breaking / दुर्गा विसर्जन के दौरान कार ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

दुर्गा विसर्जन के दौरान कार ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

Demo pic
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई और कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 20 के लगभग घायल हो गए। हालांकि मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शुक्रवार को पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकाली जा रही थी। बड़ी संख्‍या में इस झांकी को देखने लोग पहुंचे थे। तभी रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार एक कार भीड़ में घुस गई और करीब 20 लोगों को कुचल दिया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार 4 लोगों की मौत हुई है। गुस्साई भीड़ ने हादसे के बाद कार को जला दिया।
 
घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है जिस कार से यह हादसा हुआ, उसमें भारी मात्रा में गांजा रखा होने की जानकारी सामने आ रही है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …