Breaking News
Home / breaking / दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर जैन युवक की हत्या

दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर जैन युवक की हत्या

 

 

बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक सनसनीखेज घटना में दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करने और शादी करने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में लड़की के पिता मुख्य आरोपी हैं जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता और अन्य लोगों ने उस युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता इस बात से नाराज था कि एक अलग धर्म के युवक को उसकी बेटी से प्यार हो गया और उसने उससे शादी भी कर ली थी।

मारे गए युवक की पहचान जैन युवक भजबाली खड़जगी (34) के रूप में हुई है। आरोप है कि क्षत्रिय समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भाग्यश्री पाटिल के पिता ने युवक की हत्या की है।

 

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता तम्मनगौड़ा पाटिल और तीन अन्य लोगों ने शनिवार की रात जामखंडी तालुक के ताक्कोडा में भगवान हमू के पालकी उत्सव के बाद घर लौट रहे युवक के चेहरे पर नमक पाउडर फेंक कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी देखें

 

फिलहाल हत्या के मुख्य आरोपी तम्मनगौड़ा पाटिल को सवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अन्य आरोपियों को खोजने के लिए एक टीम गठित की है।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …