Breaking News
Home / देश दुनिया / नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद में कांग्रेस का हंगामा

नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद में कांग्रेस का हंगामा

parliament
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में केन्द्र सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगा कर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों पर जमकर हंगामा किया।
मंगलवार को जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरु हुई, वैसे ही कांग्रेस सदस्यों ने आक्रमक रुख अपनाते हुए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा उपसभापति पी जे कुरियन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। ये सदस्य नरेन्द्र मोदी सरकार पर बदले का आरोप लगाते हुए नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेसी सांसद ”तानाशाही नहीं चलेगी, बदले की राजनीति बंद करो, हिटलरशाही नहीं चलेगी, हम ना डरे हैं, ना डरेंगे, सच की लड़ाई लडेंग़े’ जैसे नारे लगा रहे थे।
लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कांग्रेसी सांसद बिना किसी नोटिस दिए ही आसन के समक्ष आकर चिल्ला रहे थे। साथ ही वे यह बताने को तैयार नहीं थे कि मामला क्या है ? अध्यक्ष महोदया ने कहा कि ये ऐसे ही हंगामा कर रहे हैं। ऐसा तो पहली बार हो रहा है सदन में।
संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भी कांग्रेसी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सदस्य बिना नोटिस के भी अपनी बात रख सकते हैं। कांग्रेस के किसी सदस्य ने मुद्दे के बारे में नहीं बताया और वे केवल नारेबाजी करते रहे।
मालूम हो कि हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी अलावा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महासचिव ऑस्कर फर्नाडिस, सुमन दुबे समेत 6 लोगों को समन किया है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए केन्द्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही है।

Check Also

CM खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, नायब सैनी नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *