Breaking News
Home / देश दुनिया / पड़ोसी से अवैध संबंध, पत्नी की गला घोंटकर हत्या

पड़ोसी से अवैध संबंध, पत्नी की गला घोंटकर हत्या

wife's murder
होशियारपुर। पत्नी को रात में पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख एक व्यक्ति अपना आपा खो बैठा। उसने पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने लव मैरिज की थी।

घटना क्षेत्र के गांव तखनी में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरमुख सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का उसे छोड़कर कहीं चली जाएगी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। सुरमुख ने मंगलवार तड़के तीन बजे महिला ने अपनी बहन को फोन पर कहा कि उसका पति उसे डंडों से पीट रहा है। वह उसे मार डालेगा। इसके बाद उसी बहन अपने पति के उसके घर पहुंची।

उसने देखा कि सुरमुख अपने घर के ऊपर कमरे में बिजली के तार से परमजीत कौर का गला घोंट रहा है। जब उसने छुड़वाने की कोशिश की, तो उसे भी धक्का दे दिया। फिर उसने डंडों व सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।

सुरमुख ने कहा कि उसने नौ साल पहले लव मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे हैं। करीब तीन साल पहले उसे मालूम पड़ा कि पड़ोस में रहने वाले जगतार सिंह नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात को वह पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोया था। रात में देखा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं है।

सुरमुख सिंह बताया कि नीचे आकर उसने देखा तो वह जगतार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसे देख कर जगतार वहां से फरार हो गया। यह देखकर वह अपना आपा खो बैठा और पत्नी की हत्या कर दी।

Check Also

CM खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, नायब सैनी नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *