Breaking News
Home / देश दुनिया / पत्रकार इब्राहिम अफगान ने लौटाया साहित्य पुरस्कार

पत्रकार इब्राहिम अफगान ने लौटाया साहित्य पुरस्कार

award

मुंबई। आज कल साहित्य पुरस्कार लौटाने की धुन सी सवार हो गई  है, जिसे देखो वही पुरस्कार लौटा रहा है। आखिर पुरस्कार को लौटाने का मकसद क्या है? पुरस्कार लौटाने वालों की श्रेणी में पत्रकार इब्राहिम अफगान भी शामिल हो गए हैं।

इन दिनों पुरस्कारों को वापस करने का सिलसिला चला है। उत्तर प्रदेश के दादरी में हुई घटना के बाद अनेक साहित्यकारों ने अपना पुरस्कार वापस कर दिया है।

साहित्य पुरस्कार वापस करने वालों में कवियत्री प्रज्ञा पवार, संजय भाष्कर जोशी, हरिश्चंद्र थोरात, गणेश विसपुते, वीरधवल परब, गोविंद काजरेकर, प्रवीण बांदेरकर, वसंत पाटणकर और महेंद्र कदम का समावेश है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार वापस करने वालों में सारा जोसेफ, अशोक वाजपेयी, नयनतारा सहगल, उदय प्रकाश, गणेश देवी और एन.शिवदास का समावेश है।

पुरस्कार लौटाने वालों की श्रेणी में अब पत्रकार इब्राहिम अफगान भी शामिल हो गए हैं। उपरोक्त साहित्यकारों का मानना है कि देश आपातकालीन स्थिति की ओर बढ रहा है।

शिक्षण, इतिहास, विज्ञान, कला-साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में तानाशाही है। ऐसे में सर्वसामान्य लोग जान हथेली पर रखकर जीवन यापन कर रहे हैं। इन साहित्यकारों ने शासन के विरोध में मिले हुए पुरस्कारों को लौटाया है।

 

Check Also

CM खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, नायब सैनी नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *