Breaking News
Home / देश दुनिया / पाकिस्तान में भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से बाहर भागे

पाकिस्तान में भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से बाहर भागे

earthquake
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस खबर की पुष्टि प्रशासन ने की।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए। इस प्राकृतिक आपदा के आने से स्थानीय लोग काफी डरे व सहमे हुए हैं।

भूकंप का केंद्र दजाल शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भूकंप के आने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान माल नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Check Also

CM खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, नायब सैनी नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *