Breaking News
Home / breaking / पुजारी के चक्कर में फंसी विवाहिता, प्रसाद खिलाकर लूटी इज्जत

पुजारी के चक्कर में फंसी विवाहिता, प्रसाद खिलाकर लूटी इज्जत

 

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर के पुजारी पर दिल्ली की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली के मेले में एक पुजारी से हुई थी। पुजारी ने उसे बताया था कि वह कुंडली थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में पुजारी है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दिया था।

 

महिला का आरोप है कि पुजारी ने कहा था कि वह घरेलू कलह एवं उसके परिवार के सभी दुःख दर्द का निवारण कर देगा। वह हाथ देखकर परिवार पर आए संकट के बारे में बता देगा।

महिला का आरोप है कि वह पुजारी की बातों में आ गई। उसने जून, 2020 में पुजारी के फोन पर बात की थी। पुजारी ने उसे पूजा पाठ के बहाने मंदिर में बुला लिया। जहां पुजारी ने उसे खाने के लिए घेवर दिया था। घेवर खाने के बाद वह बेसुध हो गई।

उसके बाद पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसे होश आया वह मंदिर से भागकर अपने घर आ गई। पुजारी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। जिस कारण वह अब तक चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराने के साथ ही उसके अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी पुजारी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …