Breaking News
Home / breaking / पुलिस ने वकील और दोस्तों को हुक्का पार्टी से किया अरेस्ट

पुलिस ने वकील और दोस्तों को हुक्का पार्टी से किया अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के भायंदर में ‘हुक्का पार्टी’ की जश्न मना रहे वकील समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर ठाणे ग्रामीन पुलिस ने भायंदर भोला नगर स्थित घर में छापामारी करके इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन कानून समेत विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पार्टी आयोजकों और मकान मालिक को तलाश रही है। यह इत्तेफाक है जिला पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार वकील को एक कार्य में मदद करने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया था।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …