Breaking News
Home / देश दुनिया / फ्रांस का जवाब : मुठभेड़ में दो आतंकी मारे, पांच गिरफ्तार

फ्रांस का जवाब : मुठभेड़ में दो आतंकी मारे, पांच गिरफ्तार

paris2
पेरिस। राजधानी पेरिस में हुए हमलों के जवाब में फ्रांसीसी सरकार का अभियान जारी है। पुलिस ने पेरिस में हुए हमलों के मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में उपनगरीय इलाके के एक मकान पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

छापे के दौरान आत्मघाती विस्फोटकजैकेट पहने एक महिला ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इसके साथ ही एक व्यक्ति की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है।
पुलिस को शक था कि मुख्य साजिशकर्ता बेल्जियाई आतंकवादी अब्दुल हामिद अबाउद एक मकान में छिपा हुआ है। पुलिस ने तड़के करीब साढ़े चार बजे मकान की घेराबंदी कर दी। दोनों पक्षों की ओर से चार घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई। इस कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अबाउद को पेरिस में शुक्रवार को किए गए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
बुधवार को हुई पुलिस कार्रवाई में चार पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। पुलिस टीमों ने मकान में से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी अभी पहचान करना बाकी है। एक अन्य पुरुष और एक महिला को मकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

Check Also

कंगना की तस्वीर पर लिखा- क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को BJP ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *