Breaking News
Home / अजमेर / बांग्लादेश लॉ कमीशन के सदस्य अजमेर में

बांग्लादेश लॉ कमीशन के सदस्य अजमेर में

delegation of Bangladesh Law Commission visit Ajmerअजमेर। बांग्लादेश लॉ  कमीशन का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को अजमेर आएगा। यह प्रतिनधिमंडल भारत में खाद्य सुरक्षा कानून  तथा उनकी क्रिया प्रणाली का अध्ययन करने  भारत के दौरे पर आया हुआ है।

पी यू सी एल के राज्य महासचिव डॉ अनंत भटनागर के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अजमेर में सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद आयोजित कर भारत खाद्य सुरक्षा कानून की स्थिति पर चर्चा करेंगे।वे शहर की राशन  दुकानों की कार्यप्रणाली को देखेंगे तथा आम जनता से संवाद करेंगे।
भटनागर ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के संवाद मीर शाह अली स्थित समीक्षा परिसर में प्रातः 10.30बजे आयोजित किया जायेगा। संवाद में पी यू सी एल ,महिला जन अधिकार समिति  व एनी सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *