Breaking News
Home / देश दुनिया / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने थामी झाड़ू, महापौर ने उठाया कचरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने थामी झाड़ू, महापौर ने उठाया कचरा

bhpoal bjp
भोपाल। स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी भोपाल में नगर निगम की ओर से 10 नंबर स्थित मार्केट में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मार्केट में कई जगहों पर झाड़ू लगाई, वहीं महापौर आलोक शर्मा ने कचरा उठाकर ट्राली में डाला। निगम के स्वच्छता अभियान में सांसद आलोक संजर, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने शहरवासियों से सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि शहर में चलाए जा रहे सफाई अभियान के मद्देनजर भोपाल सबसे साफ शहरों की सूंची में शामिल हो सका है।

यह हमारे लिए गौरव की बात है, हालांकि शहर को अव्वल नंबर पर लाने के लिए अभी बहुत काम करना होगा। मुझे खुशी है कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में पूरा शहर संयोग कर रहा है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *