Breaking News
Home / breaking / भारत में एक दिन में 96,424 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार

भारत में एक दिन में 96,424 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को हुई सबसे बड़ी वृद्धि के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान फिर से 96,424 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार हो गया, जबकि राहत की बात यह है कि इस दौरान रिकॉर्ड 87,472 लोगों के स्वस्थ होने से इससे निजात पाने वालों की संख्या 41 लाख से अधिक हो गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 96,424 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 52,14,677 हो गया है। इससे पहले गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक 97,894 नये मामले सामने आये थे जबकि उससे पहले दो दिनों तक नये मामलों में कमी भी आई थी।

इस अवधि में रिकॉर्ड 87 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 41,12,551 हो गयी है। इस दौरान 1174 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 84,372 हो गयी है।

स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 7778 बढ़कर 10,17,754 हो गये हैं।

देश में सक्रिय मामले 19.52 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 78.86 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.62 फीसदी है।

कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 4,629 बढ़कर तीन लाख के पार 3,02,135 हो गयी तथा 468 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 31,351 हो गया। इस दौरान 19,522 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,12,354 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

वैश्विक महामारी का प्रकोप देश के 35 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। चिंता की बात यह है कि देश के 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है जबकि राहत की बात यह है कि बाकी 17 राज्यों एवं अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक है। महाराष्ट्र को छोड़ देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामले 20 हजार से एक लाख से अधिक के बीच के हैं।

सक्रिय मामलों के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,005 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,03,650 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,629 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,83,077 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 2,082 कम होने से सक्रिय मामले 88,197 रह गये। राज्य में अब तक 5,177 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 508088 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 1,233 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले बढकर 68,235 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4,771 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,63,288 मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,610 हो गयी है तथा 8,618 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4,70,192 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

इसके बाद छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या 36,036 हो गयी है तथा 628 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 41,111 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में सक्रिय मामले 34,380 हो गये तथा 489 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 87,345 हो गयी है।

ओडिशा में सक्रिय मामले 33,026 हो गये हैं और 669 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,33,466 हो गयी है।

इसके बाद राजधानी दिल्ली का स्थान है जहां इस दौरान सक्रिय मामले 807 बढ़ने से यह संख्या 31,721 हो गयी है। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4877 हो गयी है तथा अब तक 1,98,103 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 30673 सक्रिय मामले हैं और 1,016 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,35,357 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

असम में कोरोना के 28,208 सक्रिय मामले हैं और 528 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,21,613 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 24,336 सक्रिय मामले हैं तथा 4183 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,87,061 लोग स्वस्थ हुए हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 21,631 सक्रिय मामले हैं तथा 1877 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 74,398 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 21,568 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 65,818 हो गयी है जबकि अब तक 2,646 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में सक्रिय मामले 21,014 हैं तथा 1069 लोगों की मौत हुई है और 81,690 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

चिंता की बात यह है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी सक्रिय मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गयी है। प्रदेश में सक्रिय मामले 736 की वृद्धि के साथ 20,239 हो गयी है तथा अब तक 951 लोगों की मौत हुयी है जबकि 38,521 लोग रोबमुक्त भी हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय मामले 15,975 हैं तथा 3,270 लोगों की मौत हुई है और 99,681 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 197 और बढकर 13,156 हो गये हैं। राज्य में 855 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,50,040 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1293, झारखंड में 590, उत्तराखंड में 460, पुड्डुचेरी में 431, गोवा में 327, त्रिपुरा में 228, चंडीगढ़ में 109, हिमाचल प्रदेश में 98, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 52, मणिपुर में 51, लद्दाख में 46, मेघालय में 31, सिक्किम में 22, नागालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …