Breaking News
Home / breaking / भूमध्यसागर में फिर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

भूमध्यसागर में फिर जहाज पलटा, 74 प्रवासियों की मौत

त्रिपोली। लीबिया के खोम्स तट के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने यह जानकारी दी।

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे। लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे में बचा लिया। इस हादसे में बचाए गए एक छह माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गई। एक अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह आठवां हादसा है।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …