Breaking News
Home / breaking / महिला कांस्टेबलों को देख सिपाही ने उतारे कपड़े, फिर करने लगा गंदी हरकत

महिला कांस्टेबलों को देख सिपाही ने उतारे कपड़े, फिर करने लगा गंदी हरकत


नई दिल्ली। यहां नशे से धुत्त एक पुलिस कांस्टेबल ने दो साथी महिला कांस्टेबल के साथ पहले अश्लील हरकत की। इसके बाद उसने तमाम हदें पार कर दीं।

 

वह अपने कपड़े उतारकर महिला कांस्टेबल के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।


दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग कैंप में बीती शाम लगभग 6 बजे ट्रेनर कांस्टेबल शराब के नशे में महिलाओं के मेस में पहुंचा। वहां महिला कांस्टेबल शाम का नाश्ता कर रही थीं।

आरोपी एक महिला कांस्टेबल के पीछे बैठकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे वह घबरा गई और शोर मचा दिया। महिला कांस्टेबलों ने आरोपी की सीनियर अधिकारी से शिकायत की धमकी दी। इस पर आरोपी माफी मांगने लगा और चला गया।

लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह कॉन्स्टेबल छत पर पहुंचा और अपने कपड़े उतारने लगा। इसके बाद दूसरी महिला कांस्टेबल के सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

अलार्म बजाकर खोली पोल

आरोपी की हरकत को देखते ही कुछ महिला कांस्टेबलों ने अलार्म बजा दिया। मामला सीनियर अफसर तक पहुंचा। कॉन्स्टेबल के गन्दे इरादे की शिकायत सुनते ही सीनियर अफसरों ने उसे सस्पेंड कर दिया।

आजकल ऐसी घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं ?

रेलवे स्टेशन पर महिला को देखकर खुलेआम करने लगा गन्दी हरकत

OMG : उड़ते प्लेन में महिला सहयात्री के सामने जिप खोल करने लगा गन्दी हरकत

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …