Breaking News
Home / breaking / महिला ने की नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, चालान कटा रतन टाटा का

महिला ने की नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, चालान कटा रतन टाटा का

 मुंबई। मुंबई में कार की नम्बर प्लेट से छेड़छाड़ का अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी कार के नम्बरों को मनपसंद नम्बरों में बदलने के लिए डिजाइन में छेड़छाड़ की तो वह नम्बर उद्योगपति रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट जैसे हो

गए। मामला तब पकड़ में आया जब यातायात नियम उल्लंघन मामले में रतन टाटा की कार का चालान बन गया।
बाद में जांच में पता चला कि जिस कार ने यातायात नियम तोड़ा वह रतन टाटा की नहीं बल्कि दूसरी कार थी। सीसीटीवी फुटेज से महिला की कार पकड़ में आई तो उसकी कारस्तानी उजागर हुई। अब महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान महिला के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे यह पता नहीं चल पाया कि उसने कार का जो नंबर बदला है वह टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया है। पुलिस को जाली नंबर प्लेट वाली एक कार के बारे में शिकायत मिली थी। कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया।

 

पुलिस ने पाया कि इस कार की मालिक महिला निजी कंपनी की निदेशक है। जांच में पता चला कि उसने वास्तविक नंबर प्लेट के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की क्योंकि वह अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 420 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …