Breaking News
Home / breaking / मुंबई में बिजली फेल, लोकल ट्रेनों समेत जनजीवन थमा

मुंबई में बिजली फेल, लोकल ट्रेनों समेत जनजीवन थमा

 

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को बिजली सप्लाई फेल होने से जनजीवन को झटका लगा है। ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरी मुंबई रीजन (एमएमआरडीए) यानी ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई में पावर कट हो गया है। बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी के एक ट्वीट में कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से बिजली शहर को नहीं मिल पा रही है। करीब 1 घण्टे से बिजली सेवा बहाली करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

यह पड़ा असर

ग्रिड फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं और चर्चगेट से वसई रेलवों स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेंने बंद हो गई है।

 गोरेगांव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाकों में बिजली बंद है। 50-60 प्रतिशत मुंबई में बिजली नहीं है।

अचानक बिजली बंद होने से अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद हो गए हैं। जो ट्रेन जहां थी, वहीं पर खड़ी है। अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक बन गई है।
पॉवर कट होने का असर लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है। मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति करने वाली लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पडग़े और खड़ग आईसीटी) में कई जगह परेशानी बताई जा रही है।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …