Breaking News
Home / breaking / मॉर्निंग वॉक कर रही लड़की का किडनैप, चलती कार में रेप

मॉर्निंग वॉक कर रही लड़की का किडनैप, चलती कार में रेप

रांची। जिले के चान्हो में रविवार सुबह 15 साल की एक किशोरी के साथ दरिंदगी ने सभी को हैरन कर दिया। तीन सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली 10वीं की छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक दुष्कर्मियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी और उससे उतरे तीन युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। काफी देर तक उन्हें खदेड़ा। दो लड़कियां भागने में सफल रही लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठा कर रांची की ओर निकल गए। रास्ते में ही चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद रास्ते में फेंककर भाग निकले।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …