Breaking News
Home / breaking / मोदी और अमित शाह समेत 57 मंत्रियों ने ली शपथ

मोदी और अमित शाह समेत 57 मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले नरेन्द्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों ने भी शपथ ली जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मोदी और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबसे पहले मोदी ने शपथ ली उसके बाद 24 कैबिनेट मंत्रियों और 33 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्रियों में नौ स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं।

 

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गेहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डा. हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, डा. अरविंद सांवत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

इनके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दादाराव पाटिल दानवे, जी किशन रेड्डी, पुरूषोत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश चंद्रसप्पा, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सरूता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देवश्री चौधरी को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …