यूपी में तो डिम्पल यादव भी सुरक्षित नहीं !
February 25, 2017
breaking, उत्तर प्रदेश, देश दुनिया, पॉलिटिक्स
|
भदोही। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां सीएम अखिलेश की पत्नी भी सुरक्षित नहीं हैं।
इलाहाबाद की हडिया में एक चुनावी जनसभा में उनकी पत्नी डिंपल यादव से हुई अभद्रता इसकी बानगी है। उनका आरोप है कि अखिलेश सरकार के मंत्री बलात्कार कर रहे हैं। मायावती पर दलितों का शोषण करने की तोहमत मढ़ी।
शनिवार को मोढ़ में भदोही विधानसभा के पार्टी से प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कलराल ने अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की प्रदेश में बाहुबली, टेंडर माफिया और भूमाफियों का बोलबाला है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखती है। आम आदमी शिकायत करने जाता है तो उसी की खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाती है।
कलराज ने अमर सिंह की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार पर बोले गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि अमर सिंह कहते हैं सपा सरकार आतंकियों को संरक्षण दे रहीं है। मायावती ने यूपी को विकास से वंचित रख दलितों का शोषण किया है। जबकी मोदी सरकार ने मुफ्त में गरीबों को गैस कनेक्शन दिया है।
कांग्रेस-सपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो शहजादों में एक ने देश को लूट लिया। दूसरे ने प्रदेश को। इस बार आप सपा, बसपा और कांग्रेस के बहकावे में न आए ।
विकास के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे भारत सरकार के पैसे से बना है। उसमें प्रदेश सरकार की कोई योजना नहीं है ना कोई योगदान।
भाजपा की सरकार बनी को उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा, सब का सम्मान होगा, महिलाओं की सुरक्षा होगी, किसानों का फसली कर्ज माफ किया जाएगा और ब्याज पर नहीं लगेगा।
|