Breaking News
Home / breaking / राहुल की जगह गहलोत बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, CM भी बने रहेंगे

राहुल की जगह गहलोत बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, CM भी बने रहेंगे

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पद छोड़ने जा रहे हैं। उनकी जगह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। खास बात यह भी है कि वह सीएम पद पर भी बने रहेंगे। वहां उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से उनकी खींचतान जगजाहिर है।
बताया जा रहा है कि नए उत्तराधिकारी को लेकर काफी मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी ने गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी है। अब किसी भी समय उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार अशोक ने सीएम पद पर काम करते रहने की भी इच्छा जाहिर की है। हालांकि चर्चा यह थी कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री की गद्दी मिल सकती है।

लगातार बढ़ा कद

 पिछले एक साल में कांग्रेस में अगर किसी नेता का कद इतना अधिक बढ़ा है, तो वो सिर्फ गहलोत ही हैं। वह तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका भी निभाई थी। गहलोत का राजनीतिक करियर 40 साल से भी ज्यादा का है। उन्होंने उतार-चढ़ाव दोनों देखे हैं, उनके इस अनुभव का फायदा पार्टी को राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी हुआ और अगर वो कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं, तो पार्टी को आगे भी इसका फायदा मिल सकता है।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …