Breaking News
Home / breaking / राहुल की यात्रा के बाद BJP ने गंगाजल से किया वैष्णो देवी ट्रैक का ‘शुद्धिकरण’

राहुल की यात्रा के बाद BJP ने गंगाजल से किया वैष्णो देवी ट्रैक का ‘शुद्धिकरण’

जम्मू। वैष्णोदेवी की यात्रा के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर यात्रा मार्ग पर गंगाजल का छिड़काव कर उसे ‘शुद्ध’ किया है। इस ‘शुद्धिकरण के नाटकीय प्रकरण’ के बाद प्रदेश में जबर्दस्त बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस तथा भाजपा आमने-सामने हैं।
दरअसल, प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और उनके अध्यक्ष अरुण जम्वाल ने कथित तौर पर सांसद राहुल गांधी के जम्मू से लौटने के बाद बुधवार को वैष्णोदेवी यात्रा मार्ग पर गंगाजल छिड़कर ‘शुद्धिकरण’ किया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण जम्वाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ता वैष्णोदेवी की यात्रा के दौरान अपने साथ पार्टी के झंडे लेकर आए और राजनीतिक नारेबाजी भी की।

उन्होंने अपनी पार्टी के झंडे लहराए और साथ ही सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के नाम लेकर नारे लगाए। इतना जरूर था कि युवा मोर्चा द्वारा किए गए इस कार्य के प्रति प्रदेश भाजपा के नेतागण चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि वैष्णोदेवी यात्रा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ने किसी नेता की यात्रा के बाद गंगजल का छिड़काव कर यात्रा मार्ग के शुद्धिकरण करने का दावा किया हो।
मालूम हो कि 9 सितंबर को राहुल गांधी वैष्णोदेवी की यात्रा पर जम्मू के कटरा पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने धाम की 13 किमी लंबी यात्रा पैदल तय कर वैष्णोदेवी के दर्शन किए। यात्रा के बाद राहुल गांधी ने भवन में मुख्य पुजारी और आरती पुजारी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे।
हालांकि राहुल गांधी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि वे केवल वैष्णोदेवी की यात्रा पर आए हैं और किसी तरह का राजनीतिक बयान नहीं देंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है, क्योंकि इस जगह से उनके परिवार को बहुत पुराना रिश्ता है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …