Breaking News
Home / breaking / रोडवेज बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 33 घायल

रोडवेज बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 33 घायल

 

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश मे चंबा जिले में चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कान्दू के समीप राज्य परिवहन निगम की बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंबा से करीब 25 किलोमीटर दूर कान्दू के समीप हुआ। हादसे के समय बस में करीब 35 लोग सवार थे जिनमें से गंभीर रूप से 15 घायलों को चंबा मेडिकल काॅलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गये और लोगों की सहायता से बचाव कार्य शुरु किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जुट गई है।

हादसे में मरने वालों में चार पुरुष और एक महिला है। बस देहरादून से चंबा जा रही थी। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से लोगों ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक चंबा डाॅ. मोनिका ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज लाया गया है। इनमें से कई लोगों की हालात गंभीर है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि चंबा-पठानकोट हाईवे पर कान्दू के समीप हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 30 लोग घायल का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …